पंकज चौधरी
वाराणसी। पिण्डरा क्षेत्र के कठिरावँ बाजार में सीएए के समर्थन में जनसंपर्क करते भाजपा के कार्यकर्ता गण और लोगों को यह बताने की कोशिश कर रहे थे कि नागरिकता संशोधन अधिनियम जनता के हित में है ।इसे डरने की जरूरत नहीं है। यह किसी जाति विशेष को नुकसान पहुंचाने का सरकार का उद्देश्य नहीं है। बल्कि किसी एक जाति धर्म को नुकसान पहुंचाना सरकार का उद्देश्य नहीं है।
लोगों को इसके बारे में बताते हुए भाजपा कार्यकर्ता लोगों से अपील कर रहे थे कि नागरिकता संशोधन देश के हित में है देश के कल्याण के लिए चलाया गया है। इसके बारे में जानकारी आप लोग लोगों को दें जियो और जीने दो की राह हैं।
नागरिकता संशोधन अधिनियम जिसमें मुख्य रुप से पूर्व मण्डल अध्यक्ष दीपक सिंह, मण्डल अध्यक्ष कठिराँव अजय पटेल, पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अजय ऊदल, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष शुभम जायसवाल, अनिल सिंह, देवप्रकाश, अतुल रावत, विपिन राय, सुनील चौहान, रामउजागीर, विमल, राजनाथ, दिनेश सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ लोगों को जागरुक किया गया।





DOWNLOAD APP