मड़ियाहूं, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के अनूसूचित मोर्चा मंडल बेलवा द्वारा गुरुवार को गनापुर में सामाजिक समरसता भोज तथा नागरिकता संशोधन अधिनियम के बिषय मे एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिसे सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रामविलास पाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति मे सभी पर्व और त्योहार सदैव प्रेम और भाईचारे का संदेश देती है। भारतीय जनता पार्टी समाज के सभी वर्गो को साथ लेकर चलती है। पार्टी किसी भी प्रकार से छूआ छूत तथा भेदभाव को स्वीकार नही करती है।
विशिष्ट अतिथि सुशील कुमार उपाध्याय पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के बिषय मे लोगो को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि इस अधिनियम मे किसी की नागरिकता समाप्त करने का प्रावधान नहीं है बल्कि पड़ोसी राज्यों में प्रताड़ित अल्पसंख्यको को नागरिकता देने का प्रावधान करती है।
इसके पूर्व कार्यक्रम को ब्रह्मदेव उपाध्याय, डा. श्याम दत्त दूबे, अनिल कुमार जायसवाल, संदीप तिवारी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भैयालाल कन्नौजिया, जवाहर लाल सरोज, मनोज पाठक, संजीव गुप्ता, डा. नन्द लाल मौर्या, प्रवीण चौहान, डा. नन्द लाल सरोज, प्रवीण पांडेय, विनोद यादव, विशाल सेठ, मनोज जायसवाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पं. राजकृष्ण शर्मा ने किया। अध्यक्षता संदीप सरोज ने किया। आयोजक अरूण सरोज ने आभार व्यक्त किया।



DOWNLOAD APP