जौनपुर: विनोद निषाद कैशियर पद पर चयनित | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के गोंदालपुर गांव निवासी रामचन्द्र निषाद का पुत्र विनोद निषाद का चयन 2017 बैच के स्टेट बैंक आफ इण्डिया में कैशियर के पद पर हो गया। इसकी जानकारी होने पर जहां परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गयी, वहीं उनके परिचितों ने बधाई दिया।
विनोद निषाद। |
परिजनों के अनुसार विनोद ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा गांव से शुरू की थी। गरीबी की हालत में मौसी व मौसा इन्हें मुम्बई लेकर चले गये जहां शिक्षा-दीक्षा करते हुये बीकाम किये। इसके बाद बैंकिंग की तैयारी शुरू कर दी जिनको अंततः सफलता मिल ही गयी।
वहीं इस बाबत पूछे जाने पर विनोद निषाद ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरूजन, मौसा पप्पू निषाद, मौसी संगीता देवी को दिया।