जौनपुर: सद्भावना क्लब ने असहायों को दिया कम्बल | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। सामाजिक संस्था सद्भावना क्लब जौनपुर द्वारा मंगलवार को नगर के बदलापुर पड़ाव पर स्थित जहरा फाउण्डेशन के कार्यालय पर उपस्थित असहाय वृद्धों, महिलाओं, पुरूषों व बच्चों को कम्ब वितरित किया गया। इस नेक कार्य में जहरा फाउण्डेशन की खान सिस्टर्स का विशेष सहयोग रहा।
इस मौके पर संस्थाध्यक्ष श्रवण साहू ने कहा कि भीषण ठण्ड में हम अपनी संस्था के मूल भावना के तहत मानव जाति एक है, को चरितार्थ करते हुये हम परेशानहाल लोगों में कम्बल का वितरण कर रहे हैं। इसी क्रम में संस्थापक सदस्य डा. एम.पी. बरनवाल ने कहा कि मानव की सेवा जीवन का सर्वोत्तम कार्य है। कार्यक्रम संयोजक आशीष गुप्ता ने कहा कि हम अपने मानव कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। ऐसे कार्यों से सभी को संतुष्टि मिलती है।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर, नरसिंह अवतार, डा. अलमदार नजर, आशुतोष शर्मा, कैलाश मौर्य, जियाराम साहू, संतोष अग्रहरि, सुरेश सोनी, सलमान शेख, त्रिपुरारी पाण्डेय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में संस्थाध्यक्ष श्रवण साहू ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।