मुंबई। शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की धर्मपत्नी स्वर्गीय मीनाताई ठाकरे के जन्मदिवस को ममता दिवस के रूप में मनाने वाले शिव सैनिकों ने सोमवार को मां साहेब के जन्मदिन पर न सिर्फ उन्हें याद किया अपितु उनके जन्मदिन पर अनेक सामाजिक काम भी किए। भारी संख्या में शिवसैनिकों ने दादर स्थित मां साहेब की प्रतिमा पर मत्था टेका तथा फूल चढ़ाएं।

विले पार्ले के पूर्व नगर सेवक शशिकांत पाटकर ने भी ममता दिवस पर मां साहेब को याद किया। पाटकर ने कहा कि मां साहेब हर शिवसैनिक को अपने बेटे की तरह प्यार करती थी। यही कारण है कि हम उनके जन्मदिन को ममता दिवस के रूप में मनाते हैं। वे एक महान महिला थी, जिन्होंने हमेशा सबको सुखी तथा आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। मां साहेब शिवसैनिकों के दिलों में हमेशा अमर रहेंगी।

DOWNLOAD APP