मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। विश्व हिन्दू परिषद मछलीशहर जिले में प्रयागराज में आयोजित काशी प्रान्त की बैठक में केंद्रीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रान्त संगठन मंत्री मुकेश जी द्वारा मुंगराबादशाहपुर प्रखण्ड के अध्यक्ष रहे अमित दुबे को संगठन में उनकी निष्ठा को देखते हुए उन्हें पदोन्नत करते हुए सह ज़िलामंत्री का दायित्व सौंपा गया है।
इसी के साथ वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेन्द्र सिंह को जिला कोषाध्यक्ष, प्रखण्ड उपाध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय को जिला मठ मन्दिर प्रमुख तथा सुरेश बहादुर सिंह को जिला धर्माचार्य प्रमुख बनाए जाने की घोषणा की गयी।
इन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को विश्व हिन्दू परिषद की जिला इकाई में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से जिला इकाई के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।




DOWNLOAD APP