जौनपुर। जिलाधिकारी दिनेश सिंह ने प्रदेश स्तर पर चयनित जनपद के उत्कृष्ट विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अंगवस्त्रम् ओढ़ाकर एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि बड़े हर्ष का विषय है कि प्रदेश स्तर पर जनपद के 18 विद्यालय चयनित किये गये हैं। इसके लिये शिक्षा विभाग सहित अध्यापक बधाई के पात्र हैं।
जौनपुर के कलेक्ट्रेट में उत्कृष्ट स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के
सम्मानित अवसर पर मौजूद जिलाधिकारी दिनेश सिंह सहित अन्य।
 इसी क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. राजेन्द्र सिंह ने बताया कि राज्य स्तर पर उत्कृष्ट विद्यालयों में जनपद के विद्यालय प्राथमिक विद्यालय पंचहटिया, अभिनव प्राथमिक विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) पुरानी बाजार, अभिनव (आदर्श) प्राथमिक विद्यालय डोमपुर, प्राथमिक विद्यालय बेलौना, पूर्व माध्यमिक विद्यालय डीह अशरफाबाद, पूर्व माध्यमिक विद्यालय भन्नौर, प्राथमिक विद्यालय सुरूआर पट्टी, प्राथमिक विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) लाडलेपुर, प्राथमिक विद्यालय सबरहद, कन्या प्राथमिक विद्यालय शुदनीपुर, प्राथमिक विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) चतुर्भुजपुर-01, प्राथमिक विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) चकताली, प्राथमिक विद्यालय लखेसर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय तरियारी, प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर, प्राथमिक विद्यालय सिद्दीकपुर-01, प्राथमिक विद्यालय जपटापुर, प्राथमिक विद्यालय बासवारी हैं।
 इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट सुरेन्द्र नाथ मिश्र, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह, अश्वनी सिंह सहित तमाम अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक आदि उपस्थित रहे।


DOWNLOAD APP