जौनपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सिपाह निवासी आशा देवी पत्नी संतोष यादव ने आरक्षी अधीक्षक से मिलकर लिखित शिकायत करते हुये न्याय की गुहार लगायी। साथ ही उन्होंने जिलाधिकारी, उपमहानिरीक्षक वाराणसी, मुख्यमंत्री एवं महामहिम राज्यपाल से भी गुहार लगायी।
पीड़िता के अनुसार तारा देवी नामक महिला से उसका विवाद चल रहा है जिस पर न्यायालय से गैरजमारती वारण्ट भी जारी है। तारा का एक होमगार्ड सहयोगी है जिसके चलते उसकी गिरफ्तारी भी नहीं हो रही है।
इधर तारा देवी के लड़कों द्वारा आये दिन जानमाल की धमकी दी जा रही है। इसी को लेकर परेशान पीड़िता ने उपरोक्त अधिकारियों से लिखित शिकायत करते हुये जानमाल सहित न्याय की गुहार लगायी है।

DOWNLOAD APP