जौनपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सांसद प्रमोद तिवारी बुधवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री गिरिजा तिवारी के आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दिया।
 नगर के सिविल लाइंस के पास स्थित राम स्वरूप भवन पर पहुंचे श्री तिवारी ने सर्वप्रथम उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साथ ही कहा कि गिरिजा तिवारी तो महिलाओं के लिये प्रेरणास्रोत रहीं। साथ ही उन्होंने गिरिजा तिवारी के पौत्र राजन तिवारी के साथ कुछ पारिवारिक, सामाजिक एवं राजनीतिक चर्चा भी किया।
जौनपुर नगर के सिविल लाइंस के पास स्थित राम स्वरूप भवन पर
कांग्रेस नेता राजन तिवारी एडवोेकेट से वार्ता करते सांसद प्रमोद तिवारी।

 इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज, शहर अध्यक्ष सौरभ शुक्ला, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष शिखिर द्विवेदी, राकेश सिंह, गौरव सिंह, लोक कवि संतोष यादव, अधिवक्तागण तरूण तिवारी, मनोज मिश्रा, रमाशंकर पाठक, लालमन यादव, श्रीराम सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
 इस मौके पर आये सभी लोगों का स्वागत करते हुये राजन तिवारी एडवोकेट ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।



DOWNLOAD APP