मुंबई। शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मुम्बई में महापौर बाल चित्रकला स्पर्धा का आयोजन किया गया। जी/द विभाग की स्पर्धा तीन मैदानों पर आयोजित की गई। कै. सुनीता दत्ताजी नलावड़े उद्यान में प्रशासनिक अधिकारी सीमा चतुर्वेदी के नेतृत्व में यह आयोजन कुशलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में मनपा तथा खाजगी शालाओं के 675 विद्यार्थी सम्मिलित हुए।
महापौर किशोरी पेंडणेकर ने विद्यार्थियों के बीच जाकर उनकी सुंदर चित्रकारी का निरीक्षण किया और उनसे संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। सांसद अरविंद सावंत, विधायक सुनील शिंदे, उपमहापौर सुहास वाडकर, पूर्व महापौर स्नेहल आंबेकर, शिक्षण समिति अध्यक्ष अंजली नाइक, शिक्षणाधिकारी महेश पालकर, उपशिक्षणाधिकारी राजू तड़वी एवं अन्य अधिकारियों ने मैदान पर उपस्थित होकर विद्यर्थियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रशासनिक अधिकारी सीमा चतुर्वेदी के नेतृत्व में विभाग निरीक्षक कंचन गोसावी ने अपनी टीम के सदस्यों रामधनी मिश्र, वकील पांडेय, माता चरण मिश्र, अरविंद कुमार तिवारी, सुभाष यादव, सुखलाल बरई, विकास पासी, महावीर बनगर, सुमित्रा यंगेकर, सुरेश घिगे, सुरेश पवार, संतोष कालकर के साथ कार्यक्रम को उत्तम ढंग से सम्पन्न कराया।
मैदान की व्यवस्था प्रेमा यादव ने किया। अरविंद कुमार तिवारी एवं संतोष कालकर ने संचालन किया। जबकि कार्यक्रम की संयोजक पूनम वाघमोड़े ने कार्यक्रम में सम्मिलित विद्यार्थियों, शिक्षकों, अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।





DOWNLOAD APP