जौनपुर: संघ के चुनाव का शंखनाद होते ही बढ़ी सरगर्मी, जानिए कब होगा मतदान | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। केराकत तहसील बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों पर होने वाले चुनाव का संचालन समिति द्वारा शंखनाद कर दिया गया। चुनाव की घोषणा होते ही चुनावी सरगर्मी बढ़ गयी है।
चुनाव संचालन समिति के सदस्य रामनवल सिंह, कुंवर बहादुर यादव व राज नारायन ने बताया कि 16 व 17 जनवरी को नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। 18 व 20 जनवरी को नामांकन 10 बजे से 2 बजे तक, नामांकन पत्रों की जांच 20 जनवरी को 2 से 3 बजे तक होगी। इसके बाद नामांकन वैध पत्रों की सूची का प्रकाशन, नामांकन वापसी 21 जनवरी को 3 बजे तक होगी। इसके बाद अंतिम प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। 24 जनवरी को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 2 तक मतदान होगी। इसी दिन ढाई बजे से मतगणना की जायेगी। मतगणना के तुरंत बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।