जौनपुर: जावेद अहमद बने इलेक्ट्रानिक मीडिया संघ के अध्यक्ष व दीपक महामंत्री | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। नगर के जेसीज चौराहे के पास स्थित जौनपुर इलेक्ट्रानिक मीडिया संघ के कैम्प कार्यालय पर शुक्रवार को संघ का चुनाव पर्यवेक्षक राजेश श्रीवास्तव एवं चुनाव अधिकारी सै. हसनैन कमर दीपू की देख-रेख में सम्पन्न हुआ।
इस मौके पर सर्वसम्मति से जावेद अहमद को अध्यक्ष व दीपक सिंह रिंकू को महामंत्री चुना गया। साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरिफ हुसैनी व उपाध्यक्ष विद्याधर राय विद्यार्थी बनाये गये। इसके अलावा सचिव की जिम्मेदारी राज सैनी को सौंपी गयी है जबकि कोषाध्यक्ष सै. अरशद अब्बास ही बने रहेंगे।
इस अवसर पर संरक्षक आईबी सिंह, निवर्तमान अध्यक्ष विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, निवर्तमान महामंत्री राजन मिश्रा, मेराज अहमद सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे।
जौनपुर नगर में इलेक्ट्रानिक मीडिया संघ के नवचयनित
अध्यक्ष व महासचिव के साथ मौजूद अन्य पत्रकार बंधु।
|
इस अवसर पर संरक्षक आईबी सिंह, निवर्तमान अध्यक्ष विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, निवर्तमान महामंत्री राजन मिश्रा, मेराज अहमद सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे।