मुंबई। ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता प्रख्यात कवि कुसुमाग्रज की स्मृति में मनाए जाने वाले मराठी भाषा गौरव दिवस के अवसर पर संपूर्ण महाराष्ट्र में महाराष्ट्र गौरव दिवस की धूम रही। बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित शालाओं के साथ-साथ अधिकारियों में भी मराठी भाषा गौरव दिवस को लेकर उत्साह दिखाई दिया।

सांताक्रुज पूर्व स्थित एच-पूर्व प्रशासकीय कार्यालय में भी मराठी भाषा गौरव दिवस की धूम रही। प्रशासकीय अधिकारी छाया साल्वे, प्रशासकीय अधिकारी स्नेहलता चव्हाण, विभाग निरीक्षिका अफसाना कलीम जिया, विभाग निरीक्षक चंद्रकांत भंडारे तथा शिक्षा निरीक्षिका रेशमा जेधिया पूरी तरह से मराठी वेशभूषा में परिलक्षित हुए। प्रशासकीय अधिकारी छाया साल्वे ने कहा कि अपनी भाषा, अपनी परंपरा, अपनी संस्कृति पर हर व्यक्ति को अभिमान होना चाहिए।

DOWNLOAD APP