जौनपुर: बर्खास्त शिक्षामित्र ने विद्यालय में मचाया उत्पात | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के वारी प्राथमिक विद्यालय में एक बर्खास्त शिक्षामित्र ने विद्यालय में जमकर उत्पात मचाया। प्रधानाध्यापक ने इसकी सूचना डायल 112 व कोतवाली पुलिस को दिया।
विकासखंड मछलीशहर के प्राथमिक विद्यालय वारी में सन् 2008 में विद्यालय में नियुक्त शिक्षामित्र महेंद्र प्रसाद को तत्कालीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा इण्टरमीडिएट की फर्जी मार्कशीट लगाकर हुये चयन को निरस्त कर दिया गया। चयन निरस्त होने के बाद भी शिक्षामित्र विद्यालय में जबरन जाता था। परिसर में प्रवेश करने से मना करने पर अध्यापकों से गाली गलौज देने लगता और बने एमडीएम भोजन में मिट्टी आदि डाल देता।
गुरुवार की सुबह प्रधानाध्यापक विद्यालय पहुँचे तो बर्खास्त शिक्षामित्र वहाँ पहले से खड़ा था। बर्खास्त शिक्षामित्र को प्रधानाध्यापक ने बिना किसी आदेश को विद्यालय में घुसने पर रोका तो वह गाली गलौज करने लगा। विद्यालय प्रधानाध्यापक धर्मदेव सिंह ने बताया कि शिक्षामित्र की सेवा समाप्त कर दी गई है। विद्यालय में आकर अराजकता फैलता है। मना करने पर गाली गलौज करता है। पुलिस को इस सम्बन्ध में कई बार सूचना दिया गया। उपनिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी है। सम्बन्धित के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।