शाहगंज, जौनपुर। गणतंत्र दिवस पर सरकारी, अर्द्धसरकारी सहित निजी प्रतिष्ठानों पर गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया गया। तहसील मुख्यालय पर उपजिलाधिकारी राजेश वर्मा, कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी जितेन्द्र दूबे, रेलवे स्टेशन पर एसएस आरपी राम, आरपीएफ पोस्ट पर संदीप यादव, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर अधीक्षक उमाकान्त सांयाल, नगर पालिका में अध्यक्ष गीता जायसवाल, कृषि उत्पादन मण्डी समिति पर सचिव गुलाब सिंह, लिटिल जिनियस स्कूल में रेल विकास निगम लिमिटेड के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रकाश चन्द्र जायसवाल, सेण्ट जेवियर स्कूल खुटहन रोड व पक्खनपुर में निदेशक हिमांशु झा, अब्दुल अजीज अंसारी डिग्री कालेज पर प्रबंधक कहकशां बेग, फरिदुल हक मेमोरियल डिग्री कालेज पर प्राचार्य डा. तवरेज आलम, सर सैयद अहमद इण्टर कालेज में प्रधानाध्यापक शाहिद नईम, मिर्जा अनवर बेग इण्टर कालेज में सचिव मिर्जा अजफर बेग, बसंती देवी आईटीआई पर प्रबंधक डा. राजकुमार मिश्र, जेसीआई शक्ति द्वारा शक्ति तिराहे पर अध्यक्ष रीता जायसवाल, जेसीआई सिटी द्वारा जेसीआई चौक पर अध्यक्ष सौरभ सेठ, लायंस क्लब शाहगंज स्टार द्वारा शाहगंज पैलेस पर अध्यक्ष मनोज जायसवाल, देव वाणी प्रचारक विद्यालय में प्रबंधक रामलाल यादव, अनीता हास्पिटल एण्ड लैप्रोस्कोपिक पर वरिष्ठ भाजपा नेता अनीता रावत, सबरहद में पूर्व प्रधान राशिद, साउथ इंडियन स्कूल पर प्रबंधक थामस टी., राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य नूर तलअत, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में प्रधानाध्यापिका एकता नीलम, सेण्ट जांस स्कूल में प्रधानाध्यापिका सिस्टर लिमसी, बालिका इण्टर कालेज में प्रबंधक प्रेम प्रकाश आर्य, बाल शिक्षा निकेतन में प्रबंधक मधुबाला साहू, रज्जू भैया सरस्वती शिशु मंदिर पर प्रधानाचार्य ज्ञानेश प्रताप सिंह, उदयन एकेडमी में संगीता जायसवाल, ईडेन पब्लिक स्कूल में परवेज आलम भुट्टो, सनबीम स्कूल में निदेशक विनोद कुमार ने ध्वजारोहण किया।



DOWNLOAD APP