• पार्टीजनों व शुभचिंतकों ने जतायी खुशी

 जौनपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी महिला शाखा के पूर्वी जोन की अध्यक्ष शहला जी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार से विचार-विमर्श करके जौनपुर की डा. चित्रलेखा सिंह को महिला कांग्रेस कमेटी का जिलाध्यक्ष मनोनीत कर दिया। इसकी जानकारी होने पर जनपद के कांग्रेसजनों सहित उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गयी।
डा. चित्रलेख सिंह मनोनीत
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष।
 नगर की टीडी महिला कालेज की बतौर प्रवक्ता डा. चित्रलेखा सिंह पूर्व में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुकी हैं। फिलहाल सभी लोगों ने पार्टी हाईकमान के इस निर्णय की सराहना करते हुये कहा कि डा. चित्रलेखा सिंह के मनोनयन से कांग्रेस पार्टी को और मजबूती मिलेगी।
 वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज, शहर अध्यक्ष सौरभ शुक्ला, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शेखर द्विवेदी, नीरज राय, पंकज सोनकर, मुफ्ती मेंहदी, धर्मेन्द्र निषाद, आजम खा, राकेश सिंह, प्रवीण सिंह, आरसी पाण्डेय, विशाल सिंह, विश्व विजय सिंह, ज्ञानेश सिंह, राजकुमार गुप्ता सहित तमाम लोगों ने डा.चित्रलेखा सिंह को बधाई दिया है।






DOWNLOAD APP