जौनपुर। शासनादेश के अन्तर्गत तद्समय वित्तीय लाभ प्रदान न किये जाने से परेशान सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी के साथ अंततः जिलाधिकारी दिनेश सिंह ने न्याय कर ही दिया जिस पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने जिलाधिकारी के इस निर्णय की सराहना किया।
बता दें कि स्थानीय कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी अशोक चक्रवर्ती जनवरी 2015 में सेवानिवृत्त हुये। उनकी प्रोन्नति तत्कालीन मण्डलायुक्त वाराणसी के आदेश से जनवरी 2012 में हुई थी लेकिन सेवानिवृत्त होने पर प्रशासनिक अधिकारी पद का वित्तीय लाभ नहीं दिया जा रहा था। इस पर उन्होंने पूर्व से लेकर वर्तमान के जिलाधिकारी से लिखित शिकायत किया।
विभागीय सूत्रों के अनुसार जिलाधिकारी दिनेश सिंह ने उसको गम्भीरता से लेते हुये समस्त अनुतोषित लाभ प्रदान करने का आदेश जारी कर दिया। इसके साथ ही इस अनियमितता के दोषी कर्मचारी को कड़ी फटकार भी लगायी।
इधर जानकारी होने पर जहां सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी अशोक चक्रवर्ती खुश हो गये, वहीं कर्मचारी नेता राकेश श्रीवास्तव सहित अन्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने जिलाधिकारी के इस निर्णय की सराहना किया।



DOWNLOAD APP