नई दिल्ली: जायसवाल महासभा का 9वां राष्ट्रीय अधिवेशन 14-15 मार्च कोः अटल गुप्ता | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
नई दिल्ली। अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा का दो दिवसीय 9वां राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी 14 व 15 मार्च को मध्य प्रदेश के इन्दौर जनपद के अक्षत गार्डेन पर सुनिश्चित हुआ है। उक्त अधिवेशन में कलाल, कलवार, कलार, कलचरी समाज के सभी स्वजातीय बंधुओं का विशाल समागम होगा।
इस आशय की जानकारी महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश व महाराष्ट्र के प्रभारी अटल गुप्ता ने पत्र-प्रतिनिधि से हुई एक भेंट के दौरान दी। उन्होंने आगे बताया कि उक्त राष्ट्रीय अधिवेशन में वर्ष 2020-2023 तक के लिये महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा होगी। श्री गुप्ता ने महासभा के समस्त पदाधिकारियों से उक्त अवसर पर अधिक से संख्या में उक्त आयोजन में पहुंचने की अपील किया है।