जौनपुर। जनपद के विभिन्न थानों द्वारा 5 पेशेवर लूटेरों की हिस्ट्रीशीट खोल दी गयी जिसकी जानकारी पुलिस विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गयी। जानकारी के अनुसार आरक्षी अधीक्षक अशोक कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सरायख्वाजा, सुजानगंज, सिकरारा एवं जलालपुर द्वारा पेशेवर अपराधियों की गतिविधियों पर निगरानी हेतु उनकी हिस्ट्रीशीट खोल दी गयी।
बताया गया कि शाहरूख अहमद पुत्र अब्दुल जब्बार निवासी जपटापुर थाना सरायख्वाजा शातिर लूटेरा है जिसके ऊपर 08 मुकदमे हैं। प्रदीप गौतम पुत्र राम किशोर गौतम निवासी पहाड़पुर थाना सुजानगंज शातिर लूटेरा है जिसके ऊपर 5 मुकदमे पंजीकृत हैं।
अमित सिंह पटेल पुत्र रामकुमार निवासी पहाड़पुर थाना सुजानगंज शातिर लूटेरा है जिस पर 05 मुकदमे दर्ज हैं। अजित बिन्द पुत्र रामदवर बिन्द निवासी डगरियाव थाना सिकरारा शातिर लूटेरा है जिस पर 5 मुकदमे पंजीकृत हैं। अरविन्द राजभर उर्फ बब्लू उर्फ दिल्ली राजभर पुत्र गुलाब राजभर निवासी काकोरी थाना जलालपुर शातिर लूटेरा है जिसके ऊपर 9 मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस विभाग के अनुसार जिनकी एक बार हिस्ट्रीशीट खुल जाती है, वह आजीवन रहती है।





DOWNLOAD APP