जितेन्द्र चौधरी
वाराणसी। अखिल भारतीय वैश्य एकता संघ के तत्वाधान में मंगलवार को वाराणसी जनपद के गंगा किनारे शीतला घाट पर संघ के पदाधिकारियों ने मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में12 हजार लोगों में चाय का वितरण किया।
प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी उक्त चाय वितरण कार्यक्रम भोर 4 बजे से लेकर दिन में 12 बजे तक संपन्न हुआ। घाट पर पहुंचने वाले क्षेत्रवासियों समेत विदेशी सैलानियों ने भी संघ की इस पहल की खुले कंठ से प्रशंसा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने तथा संचालन राजकुमार जायसवाल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन महिला अध्यक्ष सुनीता विश्वकर्मा द्वारा किया गया।
इस मौके पर कपूर चंद्र शाह, एड. सुरेंद्र सेठ, बुद्धू सेठ, जगदीश गुप्ता, राकेश जायसवाल, दीपक चौरसिया, रोहित शाह टीका, महेंद्र गुप्ता, विनोद गुप्ता, शिव अग्रहरि, राजेश गुप्ता, किशोर गुप्ता, राजीव गुप्ता, राकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।





DOWNLOAD APP