जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के लालपुर घाट पर गुरुवार की सुबह एक किशोरी की लाश सई नदी में बहते हुए देखी गई। जिसे नदी के किनारे मौजूद मल्लाहों ने नाव से पीछा कर पकड़ लिया और लग्गा के सहारे किनारे लगाकर पुलिस को सूचना दिया।
पुलिस ने मनहन गांव की 10 दिन पूर्व अलाव के लिए लकड़ी तोड़ते समय पेड़ से गिरकर सई नदी में डूबी हुई किशोरी के परिजनों को सूचना दिया। परिजनों ने उसकी पहचान मनहन गांव निवासी राजनाथराम की पुत्री चांदनी 12 वर्ष के रूप में किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बीते 29 दिसम्बर को चांदनी दो अन्य सहेलियों के साथ सई नदी के किनारे बाग में अलाव जलाने के लिए लकड़ी तोड़ने गई थी। चांदनी नदी के किनारे एक पेड़ पर चढ़कर सुखी लकड़ी तोड़ रही थी। लकड़ी टूटने के झटके से वह नदी के पानी में गिरकर डूब गई थी। साथ गई लड़कियों ने भाग कर घटना की जानकारी परिजनों को दिया। परिजनों व पुलिस ने गोताखोरों की मदद से किशोरी की काफी खोजबीन किया लेकिन सफलता नहीं मिली थी।



DOWNLOAD APP