• कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नागरिकता बिल की प्रतियां जलाते हुए की नारेबाजी
जौनपुर। केन्द्र सरकार द्वारा पेश किये गये नागरिकता संसोधन बिल को भारतीय लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए जोगियापुर में जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नागरिकता बिल की प्रतियां जलाते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने कहा कि नागरिकता बिल आरएसएस का एजेंडा है जो देश की एकता एवं अखंडता को तोड़ देगी। महात्मा गांधी, बाबा साहब अंबेडकर, पं. जवाहर लाल नेहरु एवं मौलाना आजाद समेत सभी क्रांतिकारियों के सपनों को नष्ट करने वाला कानून भाजपा बनाना चाह रही है, जो सर्वथा अनुचित है। उन्होंने कहा कि देश घोर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। केन्द्र सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए इस बिल को पेश कर जनता का ध्यान बांटना चाह रही है। भाजपा संघ के सांप्रदायिक विधान को लागू करना चाहती है। नागरिकता संशोधन बिल भारत के संविधान की मूल आत्मा के खिलाफ है।
इस मौके पर अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भगवती चौधरी, पूर्व विधायक राजेश गौतम, रमाशंकर गौतम, आज़म ज़ैदी, विशाल सिंह हुकुम, मुफ्ती हाशिम मेंहदी, ज्ञानेश सिंह, संतोष मिश्रा, शिव मिश्रा, सौरभ शुक्ला, राकेश सिंह डब्बू, प्रवीण सिंह पिंटू, अशरफ अली, प्रेम नारायण यादव, बाबा तालुकदार दुबे, आनंद सेठ, विनय तिवारी, राणा विश्व प्रताप सिंह, सतीश निषाद, सतीश यादव, अनिल, धर्मेंद्र निषाद, निसार इलाही, शाहनवाज खान, अनिल सोनकर, पंकज सोनकर, संदीप सोनकर, शशांक सोनकर, जनहित लाल बौद्ध, लव गुप्ता, हसन जावेद, बाबू, सुजीत कुमार सिंह, महेंद्र बेनवंशी, कुमार मौर्या, राजकुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।





DOWNLOAD APP