वाराणसी: बलदेव पीजी कालेज का छात्रसंघ चुनाव सकुशल सम्पन्न | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
- संजय सिंह पटेल अध्यक्ष व अरविन्द महामंत्री निर्वाचित
विजय सिंह पटेल
वाराणसी। बलदेव स्नातकोत्तर कालेज बड़ागांव का छात्रसंघ चुनाव बुधवार को सम्पन्न हो गया। अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिये कड़ी सुरक्षा के बीच दोपहर 1 बजे तक मतदान हुआ जिसके बाद शाम को परिणाम घोषित किया गया। छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री सहित अन्य पदों के लिये 14 प्रत्याशियों के भाग का फैसला मतपेटी में बंद हुआ।
वाराणसी के बड़ागांव के बलदेव पीजी कालेज के छात्रसंघ
चुनाव के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाते अतिथि।
|
शाम को चुनाव परिणाम घोषित हुये जहां अध्यक्ष पद पर संजय सिंह पटेल, उपाध्यक्ष पद पर बृजेश कुमार, महामंत्री पद पर अरविन्द कुमार, पुस्तकालय मंत्री पद पर चन्द्रभान, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर रियाज अहमद व कला संकाय की प्रतिनिधि पद पर आशीष कुमार निर्वाचित हुये।