• 150 गरीबों को वितरित किया गया कम्बल
  • पैतृक गाँव टिकरी में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जुटे विद्वान, जनप्रतिनिधि व समाजसेवी

सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के टिकरी गॉव में यहाँ के मूल निवासी तथा पीजी कालेज प्रतापगंज से सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. मुकुटधारी मिश्र की द्वितीय पुण्यतिथि गुरुवार को उनके पैतृक आवास पर मनायी गई। यहाँ आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में विद्वान, जनप्रतिनिधि, समाज सेवियों ने पहुँच कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रमुख व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुधाकर ने डॉ. मिश्र के व्यक्तित्व के बारे में बताया कि वे संस्कृत साहित्य के उद्भट विद्वान तथा ख्यातिलब्ध व्याकरणाचार्य थे। वे प्रदेश के  विद्वानों में आदर के साथ याद किये जाते हैं। वे एक विद्वान के साथ साथ वे लोकप्रिय समाजसेवी थे। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों के लिए मुहिम चलाई। दहेज जैसी बुराइयों को  समाप्त करने के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने संस्कृत विषय में कई शोध किया है। उनके द्वारा लिखी कई पुस्तकों को पुरस्कृत किया जा चुका है।
कार्यक्रम में पूर्व प्रवक्ता राम आधार मिश्र, पीजी कालेज प्रताप गंज के प्रबंधक सुधीर उपाध्याय, गुलाब चन्द्र तिवारी, श्याम नारायण उपाध्याय, डॉ. विजय बहादुर सिंह, कांग्रेस नेता डॉ. राकेश मिश्रा मंगला, श्रीकांत दुबे, दशरथ मिश्र, विजय कुमार पाण्डेय, शैलेन्द्र तिवारी ने विचार व्यक्त किये। प्रारम्भ में अतिथियों ने डॉ. मिश्र के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करके पुष्पांजलि दी।
इस मौके पर प्रमोद उपाध्याय, भृगुनाथ मिश्र, रिंकेश तिवारी, श्री प्रकाश मिश्र, हृदय नारायण मिश्र, धर्मराज सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभय राज उपाध्याय तथा संचालन लल्लन उपाध्याय ने किया। डॉ. मिश्र के पुत्र ईश्वरी कुमार मिश्र व डॉ. माहेश्वरी मिश्र ने 150 गरीबों को कम्बल वितरित किया। आभार ज्ञापन डॉ. कमल मिश्र ने किया।

DOWNLOAD APP