धीरज मिश्रा
 वाराणसी। बड़ागांव क्षेत्र के ग्रामसभा अकोढ़ा के प्रधान शरद सिंह ने चगंवार गांव के तमाम जरूरतमंदों को साड़ी व कम्बल दिया। इस मौके पर 5 से अधिक लोगों में साड़ी व कम्बल बांटा गया जहां सभी ने एक स्वर में कहा कि ईश्वर ऐसे ही इन्हें देता रहे। जो गरीबों की सेवा करते हैं, उनकी मदद ईश्वर करता है।
 साथ ही श्री सिंह ने कहा कि कुछ लोगों को कम भोजन व चादर में जीवन यापन करने की आदत सी हो गयी है, क्योंकि गरीब व्यक्ति बड़ी चीजों के बारे में नहीं सोचता है। वहीं आयोजक शरद सिंह ने कहा कि ऐसे लोगों की सेवा करके हमें अपार खुशी मिलती है।
 यह कार्यक्रम अन्य लोगों के सहयोग से संचालित हुआ जिनमें संजय पाण्डेय, संदीप पाण्डेय, रोशन पाण्डेय आदि हैं। अन्त में ग्राम प्रधान प्रेमलता पाण्डेय ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

DOWNLOAD APP