जौनपुर। केंद्र सरकार पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बन गई है। धीरे-धीरे यह सरकार देश की सभी सार्वजनिक संस्थानों को उद्योगपतियों को सौंपती जा रही है। इससे भारत बर्बादी की तरफ जा रहा है। देश की केंद्र सरकार की निरकुंश शासन से बचाने के लिए 14 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित विशाल रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं। यह बातें नगर के जोगियापुर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कही।

जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने कहा कि मोदी सरकार देश में लोकतंत्र को समाप्त कर तानाशाही स्थापित करना चाह रही है। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बनती है कि बाबा साहब अंबेडकर एवं महात्मा गांधी जी के सपनों के भारत को इस निरकुंश सरकार से बचाने के लिए संघर्ष करने के लिए तैयार रहे। पार्टी के सभी कार्यकर्ता दिल्ली रैली को सफल बनाने की पुरजोर कोशिश करें।
बैठक में राकेश मिश्रा, धर्मेंद्र निषाद, राकेश सिंह डब्बू, आज़म ज़ैदी, विशाल सिंह हुकुम, नीरज राय, प्रदीप कुमार यादव, राजन तिवारी, राजकुमार, राणा प्रताप सिंह रिंकू, राजेश गौतम, शिव मिश्रा, सौरभ शुक्ला, सतीश कुमार यादव, विनय तिवारी, ज्ञानेश सिंह, मुफ़्ती हाशिम आदि मौजूद रहे।




DOWNLOAD APP