सुजानगंज, जौनपुर। जेपी इंटरनेशनल स्कूल सुजानगंज में भव्य बाल मेले का आयोजन किया गया। यह बाल मेला जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के शुभ अवसर पर बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। मेले का सर्वप्रथम उद्घाटन राष्ट्रीय महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी ने फीता काटकर किया। तत्पश्चात उन्होंने मेले में लगी हुई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जिसमें विज्ञान प्रदर्शनी, गणित प्रदर्शनी, आर्ट एण्ड क्राफ्ट के छोटे-छोटे सामानों को जो कि बच्चों के द्वारा निर्मित किये गये थे का अवलोकन किया।

श्रीमती द्विवेदी ने कहा कि इस तरह के कार्य से बच्चों में कुशलता एवं निपुणता स्पष्ट दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने बच्चों के द्वारा बनाए गए मॉडलों की खूब प्रशंसा की। तत्पश्चात बच्चों के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के समापन के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक बृजेश मिश्र ने पुरस्कृत बच्चों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

अपने वक्तव्य में श्री मिश्र ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यालयों में होने चाहिए आज हम इस बाल दिवस के रूप में चाचा नेहरू को याद कर रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान आयकर आयुक्त गौरीशंकर सिंह ने की। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का आभार विद्यालय के प्रबंधक डॉ. जयप्रकाश तिवारी ने किया। स्वागत स्कूल की प्रधानाचार्य निशा किरण उपाध्याय ने किया।
कार्यक्रम का संचालन छात्रों ने किया। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख संतोष तिवारी, दयाशंकर तिवारी, शेषधर शुक्ल, लाल बिहारी तिवारी, जटाशंकर तिवारी, सुरेश चंद्र द्विवेदी आदि मौजूद रहे।



DOWNLOAD APP