जौनपुर। नगर के पुरानी बाजार के पास स्थित गोमती नदी के तट पर श्री देव दीपावली समिति गोकुल घाट द्वारा देव दीपावली रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनायी गयी। इस दौरान डा. रजनीकान्त द्विवेदी, डा. देवेन्द्र गुप्ता एवं अमरनाथ उपाध्याय को अंगवस्त्रम एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह की अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला रहे जहां मुख्य अतिथि समाजसेवी अशोक सिंह, विशिष्ट अतिथि दुर्गा पूजा महासमिति के पूर्व अध्यक्ष एवं राज्य विद्युत कर्मचारी नेता अखिलेश सिह रहे। अन्त में आयोजन समिति के अध्यक्ष दिनेश गुप्त ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मनीष गुप्ता, आनन्द मिश्रा, चन्दर साहू, सुरेश गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।




DOWNLOAD APP