• 50 से ज्यादा जिलो में जायसवाल युवा मंच द्वारा मनाया गया जन्मोत्सव
  • समाज से युवाओं को प्रोत्साहन व सहयोग करने की अपील
  • पहली बार युवाओं ने इतनी बड़ी संख्या में की भागीदारी

प्रतापगढ़। जायसवाल युवा मंच उप्र के चिलबिला स्थित प्रदेश कार्यालय पर जायसवाल समाज के आराध्य देवता सहस्त्रार्जुन के जन्मोत्सव को मनाया गया। साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी पदाधिकारियों द्वारा जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया गया।
सहस्त्रार्जुन भगवान के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजितेश जायसवाल ने समाज को एकजुट करते हुए राजनैतिक क्षेत्र में स्थापित करने पर जोर देने को कहा।युवाओं पर समाज को गति प्रदान करने की जिम्मेदारी बताते हुए समाज को मजबूत करने की दिशा में कार्य करने को प्रेरित किया।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव अजय जायसवाल अज्जू, प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित जायसवाल, जिलाध्यक्ष अभिषेक जायसवाल सहित आकाश जायसवाल, रितेश जायसवाल, रवि जायसवाल, पवन जायसवाल, विकास जायसवाल सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।



DOWNLOAD APP