केराकत, जौनपुर। ग्राम नरहन की सैकड़ों की संख्या में बनवासी (मुसहरों) महिलाओं व पुरुषों ने गुरुवार को एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर न्याय की गुहार लगायी।

प्रदर्शन करने वाले लोगों का कहना था कि हम लोगों को सरकारी आवास मिला हैं। किन्तु गांव के कुछ मनबढ़ लोग आवास नहीं बनने दे रहे हैं। हम लोग दो महिनों से उपजिलाधिकारी कार्यालय व तहसील थाना की चक्कर लगा कर न्याय की गुहार लगा रहे हैं। किन्तु हम लोगों की कोई सुनवाई नहीं हो रही हैं।
प्रदर्शन करने वालों में रामसेवक बनवासी, रंजीत बनवासी, भोला बनवासी, मुठ्टुर बनवासी, कल्पी देवी, सुमित्रा देवी, शांति देवी, विद्या देवी, जगन्ना देवी, हिरामनी देवी, रेखा देवी, आशा देवी, गीता देवी, सरोजा आदि शामिल रहीं।




DOWNLOAD APP