जौनपुर। श्री देव दीपावली समिति की बैठक अध्यक्ष अतुल सिंह की अध्यक्षता में हुुई जहां नखास स्थित प्रतिमा विसर्जन घाट पर होने वाले देव दीपावली महोत्सव को लेकर चर्चा हुई।
इस मौके पर बताया गया कि महोत्सव के मुख्य अतिथि शिक्षक नेता रमेश सिंह हैं। 12 नवम्बर को होने वाले महोत्सव में 11 हजार दीपों से घाट को सजाया जायेगा। घाट पर स्थित नवदुर्गा शिव मन्दिर में विराजमान माता रानी के 9 रूपों के पूजन के साथ शुरू आयोजन में जहां रंगोली प्रतियोगिता होगी, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा।
बैठक में डा. नितिश सिंह, अनिल साहू, आनन्द अग्रहरि, विजय गुप्ता, विनोद सिंह, रूपेश सिंह, चन्दन यादव, शैलेश मिश्र, मयंक मिश्र, आनन्द अस्थाना, शनी जायसवाल, राजेन्द्र सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।



DOWNLOAD APP