जौनपुर। बदलापुर क्षेत्र के खालिशपुर गाँव में शांति भंग करने के आरोप में पुलिस ने लेखपाल महेंद्र यादव तथा दूसरे पक्ष के सोनू को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।

खेत में बकरी चली जाने को लेकर लेखपाल महेंद्र यादव व सोनू के बीच मारपीट हो गयी। किसी ने इस बात की सूचना थाना बदलापुर पुलिस को दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। लेखपाल महेंद्र यादव इस समय शाहगंज में तैनात हैं।


DOWNLOAD APP