जौनपुर। सामाजिक कार्यों से लेकर जनजागरूकता अभियान में निकले विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउण्ट एवरेस्ट पर फतह करने वाले पर्वतारोही दल ने सड़क सुरक्षा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण, पौधारोपण, वन्य जीव संरक्षण जैसे सामाजिक मुद्दों पर लोगों को जागरूक किया। दल में शामिल पर्वतारोहियों ने सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी के जौनपुर के स्टाफ सहित सैकड़ों लोगों को सड़क सुरक्षा और पर्यावरण के बारे में बताया।
जौनपुर में आये पर्वतारोही दल के सदस्य का स्वागत करते एआरटीओ
उदयवीर सिंह, कर्मचारी नेता राकेश श्रीवास्तव सहित अन्य।
इस मौके पर दल के मुखिया ने बताया कि उनकी टीम 11 देश की 3 लाख 91 हजार किमी की पैदल यात्रा कर चुकी है। उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में यात्रा के बाद चेन्नई से पानी की जहाज से साउथ कोरिया दल जायेगा। अभी तक प्रदेश के 36 जिलों की यात्रा हो चुकी है। यहां से अगला पड़ाव बनारस है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1980 से यह जागरूकता अभियान चल रहा है।
इस दौरान एआरटीओ उदयवीर सिंह, आरआई अशोक श्रीवास्तव, प्रधान सहायक व कर्मचारी नेता राकेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ सहायक जयसिंह सहित सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे जहां पर्वतारोही दल के सभी सदस्यों को माल्यार्पण करते हुये स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं दल के सदस्य गोविन्दा ने वाहन चालकों एवरेस्ट की चढ़ाई में नियमों के पालन का महत्व समझाया।




DOWNLOAD APP