जौनपुर। सिरकोनी विकासखंड के राष्ट्रीय पब्लिक इंटर कॉलेज हूंसेपुर में शुक्रवार को ईट राइट इंडिया के तहत खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन अधिकारी अमरदीप कुशवाहा, राजेश मौर्या, आरपी पटेल ने लोगों को खाद्य प्रदार्थो के प्रति लोगों को जागरुक ‌किया। इस दौरान लोगों को फास्ट फूड व रंगयुक्त खाद्य प्रदार्थो से परहेज करने पर जोर दिया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश मौर्या ने कहा कि बच्चों को फास्ट फूड जो बाजार में बिक रहे हैं। उनमें जो रंग रोगन का कार्य किया गया है। यह रासायनिक जहरीले पदार्थ होते हैं। जिन्हें खाने से नाना प्रकार की बीमारियां शरीर में उत्पन्न हो जाती हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी पटेल ने बच्चों को कहा की आप सभी लोगों को मीठा बहुत अच्छा लगता होगा और मीठे को आप सभी लोग बड़े चाव से खाते हैं। लेकिन मीठे के ऊपर लगने वाला चांदी बर्क लगा है तो ठीक है। यदि उनमें एलमुनियम बर्क का प्रयोग किया गया है तो एलमुनियम बर्क काफी हानिकारक होते हैं।
इसकी जांच के लिए आप स्वयं उनके बर्क को लेकर हाथ में पीसना शुरू करिए। यदि पीसते समय उसका अस्तित्व समाप्त हो जाता है तो चांदी का बर्क समझ लीजिए। जिसे खाने से कोई हानि नहीं होगी। यदि बर्क पिसते समय आकार गोलाई में हो जाय तो वह एलमुनियम बर्क होगा जिसको खाने से शरीर के अंदर नाना प्रकार की बीमारियां जन्म लेती हैं। ऐसे ही फास्ट फूड अन्य प्रकार के तमाम ऐसी वस्तु हैं। जिन्हें सुरक्षा के लिए पहले छानबीन करके ही उपयोग करें। ताकि रोगों से निजात मिल सके।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विनय कुमार श्रीवास्तव, अध्यापक अनिल गुप्ता, अशोक यादव, रेनू यादव, किरण सिंह, रामचंद्र कनौजिया, चंद्रभान निषाद आदि उपस्थित रहे।



DOWNLOAD APP