जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के बधंवा बरांवा बाजार निवासी ईंट भट्ठा संचालक साजिद के घर पर शनिवार की रात पहुंचे बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने उनके घर का दरवाजा पीटा। शोर मचाने पर बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। पूरी घटना पास में स्थित स्कूल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस छानबीन में जुटी है।

बंधवा बरांवा निवासी ईंट भट्ठा संचालक साजिद का मकान मछलीशहर जंघई रोड पर स्थित है। शनिवार की रात 11 बजे जंघई की तरफ से एक बाइक पर सवार तीन लोग मुहं बांध कर पहुंचे और साजिद के घर का दरवाजा पीटने लगे। उनके हाथ में तमंचा था। जिसे साजिद के पिता रकीब आलम ने देख लिया।
उन्होंने शोर मचाया तो बदमाशों ने तमंचा लहराकर उनके पिता को धमकाने लगे। फिर भी वह शोर मचाते रहे। शोर सुनकर गांव के लोग दौड़े तो बदमाश तमंचा लहराते फरार हो गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। साजिद ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। पुलिस छानबीन में जुटी है।



DOWNLOAD APP