लखनऊ। जनपद के गोमती नगर में भारतीय मानव समाज पार्टी का प्रादेशिक कार्यालय खुला जिसका उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केवट रामधनी बिन्द ने फीता काटकर किया।
लखनऊ के गोमती नगर में खुले प्रादेशिक कार्यालय का
उद्घाटन करते राष्ट्रीय अध्यक्ष केवट रामधनी बिन्द।
 तत्पश्चात् उन्होंने कहा कि पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाना है। मेरा उद्देश्य हमारी पार्टी राष्ट्रीय स्तर की बने जिससे पूरे भारत की जनसमस्याओं, बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, अत्याचार, लूट, डकैती, दहेज उत्पीड़न को खत्म कर समाज में एक नयी ऐसी प्रक्रिया को विकसित हो जो आने वाली पीढ़ियों को समाज के प्रति संस्कृत के प्रति देश के प्रति एक नयी चेतना दे। रामराज्य की स्थापना हो तभी हमारे देश का विकास सम्भव है।
 इसी क्रम में अन्य वक्ताओं ने कहा कि पार्टी का मूल उद्देश्य समाज में फैली कुरीतियां, रोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, अत्याचार से निजात पाना है। साथ ही लोगों को सही रास्ते पर ले जाना है।
 इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव राजेन्द्र प्रसाद बिन्द, राष्ट्रीय प्रवक्ता विकास पाठक सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।



DOWNLOAD APP