• कलश शोभायात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने लिया भाग
  • गाजे-बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के वारी गांव में श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान महायज्ञ के लिए सुबह 10 बजे महिलाओं ने शोभायात्रा निकाली। सिर पर कलश रखे हुए महिलाएं आगे-आगे चल रही थी। गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। शोभायात्रा गांव के चौरा देवी मंदिर पर आकर समाप्त हुई।
लोग भगवान कृष्ण और राधा रानी के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। आयोजक रामलखन यादव ने बताया कि एक सप्ताह तक कथा होगी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि कथा में भारी से भारी संख्या में आएं और कथा का आनंद लें। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार यादव, सुशांत यादव, अम्बुज यादव, अशोक कुमार यादव, विजय यादव, अखिलेश यादव आदि शामिल रहे।




DOWNLOAD APP