• अभियान में बनाए गए 240 सदस्य

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय नगर में आगामी 17 दिसम्बर को होने वाले नगर उद्योग व्यापार मण्डल के चुनाव के लिए चुनाव समिति एवं नगर के गणमान्य व्यापारियों ने एक महाअभियान चलाकर सदस्यता से वंचित रह गए नगर के व्यापारियों को सदस्य बनाया।

इस अवसर पर गुरुवार को दिन में 12 बजे से नगर व्यापार मण्डल के पूर्व अध्यक्ष राजीव केसरी, पूर्व महामंत्री विश्वमित्र टंडन चुनाव समिति के विजेन्द्र जायसवाल, दीपक शुक्ला, राजकुमार गुप्त, सहयोगी आशीष गुप्त, रानू गुप्त समेत आधा दर्जन से अधिक प्रतिष्ठित व्यापारियों ने नगर में भ्रमण कर पूर्व में चलाए गए। सदस्यता अभियान में सदस्य बनने से वंचित नगर के व्यापारियों में 240 व्यापारियों को आज सदस्य बनाया।
इस मौके पर नगर व्यापार मण्डल के पूर्व महामंत्री विश्वमित्र टण्डन ने कहा कि यह सदस्यता अभियान आगामी 20 नवम्बर तक चलेगा। उन्होंने नगर के व्यापारियों से सदस्यता अभियान आगामी 20 नवम्बर तक चलाया जाएगा जो व्यापारी का सदस्यता ग्रहण करने से वंचित रह गए हैं। वह नगर में नामित किए गए पांच सेन्टरों पर सदस्यता ग्रहण कर लें जिससे आगामी 17 दिसम्बर को होने वाले चुनाव में वह भाग ले सकें।



DOWNLOAD APP