जौनपुर: कार्यकर्ताओं की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ी जायेगीः फैसल हसन | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक बदलापुर पड़ाव पर स्थित एक मैरिज हाल में हुई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने किया।
इस दौरान संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुये श्री तबरेज ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ने कार्यकर्ताओं पर विश्वास व्यक्त करते हुये जो जिम्मेदारी दी है, उसका निर्वहन हम सबको मिलकर करना है। जनपद के कांग्रेस कार्यकर्ता अब कोई उपेक्षित नहीं होगा। सभी कार्यकर्ताओं के सम्मान की लड़ाई के लिये सड़क से सदन तक लड़ी जायेगी। कांग्रेस जनहित के मुद्दों को प्रबलता के साथ आंदोलन के माध्यम से सरकार से पूरा कराने का प्रयास करेगी।
उन्होंने कहा कि जनपद में आरक्षी अधीक्षक कार्यालय के बगल में एक व्यापारी की दुकान पर फिल्मी स्टाइल में जो लूटपाट हुई है, वह सोचनीय है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 3 दिन के अंदर घटना का खुलासा नहीं हुआ तो पुलिस के खिलाफ सड़क से सदन तक लड़ने के लिये कांग्रेस बाध्य होगी। इसके अलावा पीसीसी सदस्य यादवेन्द्र दुबे, विकास तिवारी एडवोकेट सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। अन्त में जिलाध्यक्ष की माता के निधन पर दो मिनट का मौन धारण करके मृतक के आत्मा की शान्ति के लिये प्रार्थना की गयी।
इस अवसर पर राकेश मिश्रा, शेर बहादुर सिंह, कमला तिवारी, इन्द्रमणि दुबे, राजेश कुमार, आजम जैदी, सौरभ शुक्ला, मुफ्ती मेंहदी, बब्बू खान, देवराज पाण्डेय, महात्मा शुक्ला, रामसिंह बांकुरे, गौरव सिंह, भैया लाल यादव, बबलू गुप्ता, चन्द्रजीत गुप्ता सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित रहे। बैठक का संचालन विशाल सिंह हुकूम ने किया।
इस दौरान संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुये श्री तबरेज ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ने कार्यकर्ताओं पर विश्वास व्यक्त करते हुये जो जिम्मेदारी दी है, उसका निर्वहन हम सबको मिलकर करना है। जनपद के कांग्रेस कार्यकर्ता अब कोई उपेक्षित नहीं होगा। सभी कार्यकर्ताओं के सम्मान की लड़ाई के लिये सड़क से सदन तक लड़ी जायेगी। कांग्रेस जनहित के मुद्दों को प्रबलता के साथ आंदोलन के माध्यम से सरकार से पूरा कराने का प्रयास करेगी।
जौनपुर नगर में आयोजित बैठक में मंचासीन कांग्रेस
जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज सहित अन्य पदाधिकारीगण।
|