जौनपुर: गड्ढे में तब्दील हुई नयी नवेली सड़क | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
- दुर्दशा पर आंसू बहा रहा अयोध्या-काशी मार्ग
शाहगंज, जौनपुर। लुम्बिनी-दुद्धी राजमार्ग पर स्थित अयोध्या-काशी मार्ग पर स्थित शाहगंज नगर के पश्चिमी कौड़िया मेन रोड पर नगर पालिका के पेयजलापूर्ति पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गयी जिसके चलते सड़क की गिट्टी उखड़कर गड्ढों के रूप में तब्दील हो गयी। पानी भरा होने से बड़े वाहनों के अलावा दो पहिया वाहन तक आये दिन फंस जा रहे हैं। इसके चलते अब तक दर्जनों लोग घायल भी हो चुके हैं।
जौनपुर के शाहगंज के मेन रोड की दुर्दशाग्रस्त सड़क की दशा। |
क्षेत्र के उमेश जायसवाल, कालीचरण जायसवाल, संजय मोदनवाल, संतोष अग्रहरि, चन्दन अग्रहरि सहित अन्य लोगों का कहना है कि स्थानीय पालिका प्रशासन से कई बार पाइप लाइन दुरूस्त करने की गुहार लगायी गयी लेकिन उसे बनाया नहीं गया। लोगों का कहना है कि लगता है कि तहसील व पालिका प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है।