प्रयागराज। जायसवाल युवा मंच उत्तर प्रदेश के चिलबिला स्थित प्रदेश कार्यालय पर जायसवाल समाज के आराध्य देवता सहस्त्रबाहु अर्जुन का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
प्रयागराज के चिलबिला में आयोजित जन्मोत्सव
अवसर पर मौजूद जायसवाल युवा मंच के पदाधिकारीगण।
सभी ने सहस्त्रबाहु अर्जुन भगवान के चित्र पर माल्यार्पण करते हुये उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष अजितेश जायसवाल ने समाज को एकजुट करते हुये राजनैतिक क्षेत्र में स्थापित करने पर जोर देने को कहा। युवाओं पर समाज को गति प्रदान करने की जिम्मेदारी बताते हुये समाज को मजबुत करने की दिशा में कार्य करने को प्रेरित किया।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव अजय जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित जायसवाल, जिलाध्यक्ष अभिषेक जायसवाल, आकाश जायसवाल, रितेश जायसवाल, रवि जायसवाल, पवन जायसवाल, विकास जायसवाल सहित तमाम स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।



DOWNLOAD APP