परिचय सम्मेलन एवं सहस्त्रबाहु जन्मोत्सव में जुटीं तमाम हस्तियां | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
हण्डिया/प्रयागराज। जनपद के हण्डिया नगर में जायसवाल समाज हण्डिया नगर द्वारा गंगापार जायसवाल समाज का परिचय सम्मेलन एवं भगवान सहस्त्रार्जुन का जन्मोत्सव कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से किया गया जहां तमाम स्वजातीय बंधुओं की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार अजय जायसवाल कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विशिष्ट अटल गुप्ता कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी रहे। कार्यक्रम में जहां लखनऊ से अजय जायसवाल आये, वहीं अटल गुप्ता ने कोयम्बटूर से आकर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।
इस मौके पर मंचासीन समस्त अतिथियों ने जायसवाल समाज की एकजुटता पर बल दिया। इस अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही। अन्त में नीरज जायसवाल नगर कोषाध्यक्ष जायसवाल समाज हण्डिया ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रयागराज के हण्डिया में आयोजित परिचय सम्मेलन में
मंचासीन प्रदेश प्रभारी अटल गुप्ता सहित अन्य अतिथिगण।
|