जौनपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की युवा शाखा परशुराम सेना ने सौरभ पाण्डेय निवासी रामनगर-जफराबाद को प्रदेश सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद का दायित्व सौंपा है। यह मनोनयन राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति पर प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर शर्मा ने किया है। इस मनोनयन पर श्री पाण्डेय ने कहा कि सेना को और आगे ले जाना ही मेरा मुख्य उद्देश्य है।
सौरभ पाण्डेय प्रदेश सचिव परशुराम सेना।
वहीं समाजवादी पार्टी के निर्वतमान जिला प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, डबलू पाठक, रवि मिश्र, आशू त्रिपाठी, पवन शुक्ला, सन्ने त्रिपाठी, डब्बू दुबे, पंकज तिवारी, राजू त्रिपाठी, संजय पाण्डेय, मोनू शुक्ला सहित तमाम लोगों ने सौरभ पाण्डेय को बधाई देेते हुये परशुराम सेना के इस निर्णय की सराहना किया है।




DOWNLOAD APP