जौनपुर। डाला छठ व देव दीपावली को लेकर श्री संकट मोचन संगठन (ट्रस्ट) का प्रतिनिधिमण्डल जिलाधिकारी, आरक्षी अधीक्षक, सिटी मजिस्ट्रेट, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से मिला।

इस दौरान प्रतिनिधिमण्डल ने उपरोक्त त्योहारों को लेकर पूर्व की भांति होने वाली व्यवस्थाओं पर प्रकाश डाला। इस पर उपरोक्त अधिकारियों ने पूर्व की भांति समुचित व्यवस्था देने का आश्वासन दिया।
संगठन के अध्यक्ष आदित्य चौधरी के नेतृत्व में उपरोक्त अधिकारियों को पत्रक सौंपने के दौरान संस्थापक सूरज निषाद, अशोक निषाद, पूर्व सभासद लक्ष्मण बेनवंशी, मनोज निषाद, रविन्द्र कुमार, नानक सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।




DOWNLOAD APP