मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर नगर व्यापार मंडल के हो रहे चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच के बाद अध्यक्ष पद के लिए आलोक कुमार गुप्त का एक ही नामांकन पत्र दाखिल होने के कारण चुनाव अधिकारी राज कुमार उमरवैश्य द्वारा आलोक कुमार गुप्त को नगर व्यापार मंडल मुंगराबादशाहपुर का निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया।
इसके साथ ही विश्वनाथ जायसवाल उपाध्यक्ष, नंदलाल गुप्ता कोषाध्यक्ष, नीशू केशरी संगठन मंत्री भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। उन्होंने बताया कि महामंत्री पद हेतु अतहर जिया एवं शिव कुमार द्वारा पर्चे दाखिल किए गए थे। जांच में दोनों पर्चे वैध पाये गये। जिन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है।
आलोक गुप्ता
 जिसके लिए आगामी 17 दिसम्बर को 9 बजे से 3 बजे तक काली जी मंदिर परिसर में बनाए गए मतदान केंद्र पर मतदान होगा। मतगणना उसी दिन 4 बजे से शुरू होगी तथा परिणाम भी घोषित किया जाएगा। आलोक कुमार गुप्त के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए जाने पर व्यापारियों, शुभचिंतकों ने हर्ष ब्यक्त करते हुए उन्हे बधाई दी।




DOWNLOAD APP