जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष का चुनाव होना है जिसके लिये पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा चुनाव अधिकारी के समक्ष अपना आवेदन किया जा रहा है।
 इसी क्रम में बुधवार को मुख्य चुनाव अधिकारी विनोद पाण्डेय के समक्ष इं. कृष्ण कुमार जायसवाल ने अपना आवेदन किया। बता दें कि श्री जायसवाल पिछले दो दशक से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य रहे हैं जो बीते विधानसभा चुनाव में वर्तमान के राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव के मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में कार्य चुके हैं। 
इसके अलावा वर्तमान में भाजपा पिछड़ा वर्ग के काशी प्रान्त के क्षेत्रीय महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य रहे हैं। 4 प्रस्तावक के साथ मुख्य चुनाव अधिकारी श्री पाण्डेय के समक्ष अपना आवेदन देने वाले भाजपा नेता श्री जायसवाल ने कहा कि यदि पार्टी हाईकमान का आदेश हुआ तो जिलाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी का भली-भांति निर्वहन करूंगा। इस अवसर पर तमाम भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।





DOWNLOAD APP