• बन्सफा गांव स्थित नागेश्वरनाथ महादेव मंदिर में सात दिवसीय भागवत ज्ञान यज्ञ आरम्भ
सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। वृंदावन से पधारे कथावाचक राघवेन्द्राचार्य ने कहा कि भागवत कथा सुनने और सुनाने मात्र से व्यक्ति भवसागर से पार हो जाता है। श्रीमद्भागवत कथा श्रवण मात्र से मोक्ष प्राप्ति  हो जाती है। वे गुरुवार को पूर्व सांसद धनंजय सिंह के पैतृक गांव बन्सफा के नागेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय  श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के प्रथम दिन व्यक्त किये।
उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से ही गोकर्ण के भाई प्रेतात्मा धुंधकारी को प्रेत योनी से मुक्ति मिली थी। प्राणी मात्र के प्रति प्रेम, करुणा, दया व मैत्री भाव रखने से परमात्मा शीघ्र प्रसन्न होते हैं। परमात्मा को प्रसन्न करने का सहज उपाय भागवत में बताया गया है।
उन्होंने कहा कि भगवान की लीला अपरंपार है। वे अपनी लीलाओं के माध्यम से मनुष्य व देवताओं के धर्मानुसार आचरण करने के लिए प्रेरित करते हैं। भागवत कथा में जीवन का सार तत्व मौजूद है। आवश्यकता निर्मल मन और स्थिर चित्त के साथ कथा श्रवण करने की है। भागवत श्रवण से मनुष्य को परमानंद की प्राप्ति होती है। भागवत श्रवण प्रेतयोनि से मुक्ति मिलती है।
कथा के आरम्भ में गणेश वंदना की संगीतमय झांकी के पश्चात पूर्व सांसद धनंजय सिंह उनके पिता पूर्व विधायक राजदेव सिंह व बड़े भाई जितेंद्र सिंह दादा के साथ व्यास गद्दी का पूजन अर्चन व राधेकृष्ण की आरती उतारी और कथा वाचक को माल्यार्पण कर सम्मनित किया।
इस मौके पर एमलसी बृजेश सिंह प्रिंसू, नवीन सिंह, मृत्युंजय सिंह, सिद्धार्थ सिंह, अमित पाठक, अरुण सिंह, अशोक सिंह, ओम प्रकाश सिंह, पिंटू सिंह आदि उपस्थित रहे।

DOWNLOAD APP