• दीपक चिटकारिया सहित सभी पूर्व अध्यक्ष किये गये सम्मानित
जौनपुर। लायंस व लायनेस क्लब गोमती ने चार्टर नाईट मनाया जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव ने किया। सर्वप्रथम श्वेता जायसवाल ने ध्वज वन्दना का पाठ पढ़ा जिसके बाद अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव व कोषाध्यक्ष धीरज साहू ने चार्टर सदस्य डा. जीसी सिंह, गोपाल कृष्ण हरलालका, जागेश्वर केसरवानी व संजीव गुप्ता को मंचासीन कराया। इसे बाद सभी चार्टर सदस्यों को अंगवस्त्रम व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
 इसी क्रम में पूर्व अध्यक्ष डा.जीसी सिंह, गोपाल कृष्ण हरलालका, जागेश्वर केसरवानी, दीपक चिटकारिया, अशोक भाटिया, अरविन्द बैंकर, वीरेन्द्र सिंह, सुधाकर मौर्या, अशोक गुप्ता, संतोष साहू, मनीष गुप्ता, गणेश गुप्ता व निवर्तमान अध्यक्ष गणेश साहू को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया। साथ ही लायनेस अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव, सचिव निधि गुप्ता व कोषाध्यक्ष खुशबू गुप्ता ने पूर्व लायनेस अध्यक्ष डा. सुलोचना सिंह, प्रेम हरलालका, रीता केसरवानी, राज चिटकारिया, डा.ऽशकुन्तला यादव, सुधा मौर्या, शकुन्तला बैंकर, अरूणा गुप्ता, प्रतिमा गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, प्रतिमा साहू के साथ वरिष्ठ लायनेस सीमा गुप्ता को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।
 इस दौरान चार्टर अध्यक्ष डा. जीसी सिंह ने क्लब के 29 वर्ष की यात्रा पर विचार रखा तो गोपाल कृष्ण हरलालका व संजीव गुप्ता ने क्लब के स्थायी परियोजना रामघाट के विस्तार पर अपनी राय दी। इसके बाद अशोक गुप्ता, मनीष गुप्ता सहित अन्य ने अपना विचार व्यक्त किया। इस मौके पर आये लोगों का स्वागत अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव ने किया। 
इस अवसर पर ऋषिदेव, संजय साहू, शिव कुमार, सुनील जायसवाल, अजय गुप्ता, चन्दन साहू, अनिल अग्रहरि, मिथिलेश मिश्रा, मो. तौफीक, सीमा गुप्ता, ज्योति शाह, प्रिया साहू, शशिलता, सुनीता, अमृता जायसवाल, नीरज शाह, हसनैन कमर दीपू, मनोरमा श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, शिवशंकर साहनी, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दीपक चिटकारिया ने किया। अन्त में कार्यक्रम संयोजकद्वश् संदीप जायसवाल व पीपीऽपाण्डेय ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार जताया।

DOWNLOAD APP