जौनपुर। जनपद के युवा नेता ऋषि चन्द्र यादव को यादव युवा संघ का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया जिसकी जानकारी होने पर संघ के अलावा श्री यादव के शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। यह मनोनयन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल साहब यादव ने किया है।
 इस आशय की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री यादव सहित राष्ट्रीय महासचिव राजकेश्वर यादव एवं राष्ट्रीय सचिव अरविन्द यादव के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी विज्ञप्ति के माध्यम से हुई। नगर के एक होटल में आयोजित मनोनयन कार्यक्रम में श्री यादव को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण करके जोरदार स्वागत किया। साथ ही संघ हाईकमान के इस निर्णय की सराहना भी किया। 
बता दें कि नवचयनित प्रदेश अध्यक्ष श्री यादव अभी तक संघ के ही यूथ प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे। ऋषि यादव के इस मनोनयन पर जिला प्रवक्ता चन्द्र प्रताप यादव, सचिव अंकित यादव, सूरज यादव, सौरभ यादव मल्हनी विस अध्यक्ष, उमेश यादव, अंकित यादव, भीम यादव, मंगला यादव, पुष्पेन्द्र यादव, बिजली यादव, मनीष यादव, धनुर्धर यादव, अमित यादव, विनोद यादव, विवेक यादव, सचिन सोनकर, धीरज विश्वकर्मा, रजनीश पटेल, आकाश यादव, विवेक पाल, विजय यादव, संदीप यादव सहित तमाम लोगों ने बधाई दिया है।





DOWNLOAD APP