जौनपुर। आस्था का केंद्र शीतला चौकियां धाम में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 12 नवम्बर मंगलवार को देव दीपावली मनाई जाएगी। इसे लेकर तैयारियों को अंतरिम रूप दिया जा रहा है।

उक्त जानकारी देते हुए मां शीतला कार्यसमिति के अध्यक्ष सुड्डू त्रिपाठी ने बताया कि शीतला धाम में मंदिर परिसर व सरोवर को 51000 दीपों से सजाया जाएगा। दीयों के अतिरिक्त रंग-बिरंगे झालरों से मंदिर तथा तालाब के किनारे भव्य सजावट के साथ ही मां का श्रृंगार किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामानुजाचार्य विद्याभास्कर महाराज होंगे। मां शीतला कार्यसमिति के उपाध्यक्ष अनिल सोनकर, महामंत्री जयबिंद माली, कोषाध्यक्ष संजय माली व कार्यक्रम आयोजक राजेश साहू के तत्वावधान में कार्यक्रम सम्पन्न किया जाएगा।


DOWNLOAD APP